देश की खबरें | लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर शुरू होगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज यानी सोमवार को चर्चा शुरू होगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाग लेने की संभावना है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई लोकसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज यानी सोमवार को चर्चा शुरू होगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाग लेने की संभावना है।

इस विशेष चर्चा के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है और ऐसे में यह चर्चा तीन दिन तक चल सकती है। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार के अपने एजेंडे में ‘पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष चर्चा’ सूचीबद्ध की है।

चर्चा के दौरान विपक्ष अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क करने के बाद ही सैन्य टकराव रोकने पर सहमति बनी थी।

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को चर्चा होगी। उच्च सदन में इसके लिए नौ घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सांसदों के भी संसद के दोनों सदनों में होने वाली इस चर्चा में भाग लेने की संभावना है।

संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह काफी उथल-पुथल भरा रहा, क्योंकि जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया, जिसके कुछ ही घंटे पहले उन्होंने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने से संबंधित विपक्ष द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस का राज्यसभा में उल्लेख किया था। विपक्ष ने पिछले सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की पुरज़ोर मांग की थी जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी चर्चा की मांग की है, जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी