विदेश की खबरें | नाटो शिखर सम्मेलन में उ. कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने पर करेंगे चर्चा : द. कोरिया के राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूं सुक येओल लिथुआनिया के विलनियस में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह मंगलवार और बुधवार को दो देशों की यात्रा पर रहेंगे, जिसमें पोलैंड भी शामिल है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूं सुक येओल लिथुआनिया के विलनियस में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह मंगलवार और बुधवार को दो देशों की यात्रा पर रहेंगे, जिसमें पोलैंड भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का समय है कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का दृढ़ संकल्प उत्तर कोरिया की परमाणु हथियार विकसित करने की इच्छा से अधिक मजबूत है।’’

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति लगातार दूसरे साल नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। पिछले साल स्पेन शिखर सम्मेलन में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले तब वह पहले दक्षिण कोरियाई नेता बन गए थे।

यूं सुक येओल अब ऐसे समय शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं, जब उनका देश कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसमें उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका-चीन की रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल है।

यात्रा पर रवाना होने से पहले ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के सवालों के लिखित जवाब में यूं ने कहा कि वह और नाटो के नेता ‘‘उत्तर कोरिया के अवैध कृत्यों’’ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर देंगे।

उन्होंने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण और साइबर सुरक्षा सहित 11 क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए एक नया नाटो-दक्षिण कोरियाई दस्तावेज शिखर सम्मेलन में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now