उत्तराखंड में विद्युत उपभोक्तओं को विलंब अधिभार भुगतान पर छूट

उन्होंने बताया कि विद्युत बिलों के आनलाइन भुगतान पर उपभोक्ताओं को एक प्रतिशत की छूट दिये जाने के अलावा, निजी नलकूप श्रेणी के तहत किसानों का अप्रैल से जून तक के विद्युत बिलों पर विलंब अधिभार भुगतान माफ कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि इस निर्णय से राज्य के करीब 20,000 किसानों को राहत मिलेगी और राज्य सरकार पर तीन करोड 64 लाख रूपये का भार पड़ेगा ।

जमात

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि राज्य के विद्युत उपभोक्तओं को चार श्रेणियों में छूट दी गयी हैं। इससे राज्य सरकार पर कुल 17 करोड 64 लाख रूपये का बोझ पड़ेगा ।

उन्होंने बताया कि विद्युत बिलों के आनलाइन भुगतान पर उपभोक्ताओं को एक प्रतिशत की छूट दिये जाने के अलावा, निजी नलकूप श्रेणी के तहत किसानों का अप्रैल से जून तक के विद्युत बिलों पर विलंब अधिभार भुगतान माफ कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि इस निर्णय से राज्य के करीब 20,000 किसानों को राहत मिलेगी और राज्य सरकार पर तीन करोड 64 लाख रूपये का भार पड़ेगा ।

इसके अलावा, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे में विद्युत कनेक्शन पर लगने वाले फिक्सड चार्ज में भी अप्रैल से जून तक तीन माह के लिए छूट दे दी गयी है । उन्होंने कहा कि इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को इस अवधि का केवल बिल देना होगा और राज्य सरकार पर करीब छह करोड रूपये का भार आएगा ।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार औद्योगिक और वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्तओं से लिये जाने वाला फिकस्ड चार्ज भी तीन माह के लिए स्थगित कर दिया गया है ।

कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के नोडल अधिनियम ' कृषि उपज, पशुधन संविदा खेती एवं सेवाएं अधिनियम 2018' को मंजूर कर लिया है और इस संबंध में अध्यादेश लाया गया है । उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र नहीं चलने के कारण अध्यादेश लाया गया है ।

उन्होंने कहा कि इस नोडल अधिनियम के तहत कृषकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगीं।

एक अन्य निर्णय में, मंत्री ने बताया कि उद्योगों में लगने वाले बॉयलरों की जांच के लिए अवधि को मंत्रिमंडल ने 30 जून तक विस्तारित किए जाने की मंजूरी दे दी । उन्होंने बताया कि इसके अलावा, उद्योग बॉयलरों की जांच सरकारी इंस्पेक्टरों के अतिरिक्त निजी या थर्ड पार्टी इंस्पेक्टरों से भी करायी जा सकेगी।

कौशिक ने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभावों का अध्ययन करने के लिये गठित समिति की रिपोर्ट भी मंत्रिमंडल को प्राप्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में आए हुए सुझावों का अध्ययन करके निर्णय लिए जाएंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी