खेल की खबरें | भारतीय पुरुष स्कीट निशानेबाजों का विश्व चैम्पियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष स्कीट टीम शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 14वें स्थान पर रहे।

बाकू (अजरबेजान), 19 अगस्त भारतीय पुरुष स्कीट टीम शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 14वें स्थान पर रहे।

टीम स्पर्धा में 25-25 शॉट के पांच राउंड में अंगद वीर सिंह बाजवा ने 121, अनंत जीत सिंह नारूका ने 120 और गुरजोत खांगुरा ने 115 अंक से कुल 356 अंक बनाये।

अमेरिका के विन्सेंट हैंकॉक (125), क्रिस्टियन इलियट (123) और डस्टान टेलर (121) की टीम ने 369 अंक के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता जबकि यूनान ने 366 अंक से रजत पदक जीता।

इटली ने कुल 365 अंक से तीसरा स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत वर्ग में भी तीन में से कोई भी भारतीय शीर्ष 25 में जगह नहीं बना सका जिससे छह निशानेबाजों के फाइनल्स में नहीं पहुंच सके।

बाजवा (121) 29वें, अनंत जीत (120) 44वें और गुरजोत (115) 95वें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट