देश की खबरें | भारत-कनाडा राजनयिक विवाद के समाधान में कूटनीतिक गुंजाइश मौजूद : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के समाधान में कूटनीतिक गुंजाइश मौजूद है।

नयी दिल्ली, चार नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के समाधान में कूटनीतिक गुंजाइश मौजूद है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या में भारतीय एजेंट का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि इस विवाद के समाधान का एक रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि "संप्रभुता और संवेदनशीलता" एकतरफा नहीं हो सकती।

जयशंकर ने 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यहां कूटनीति के लिए जगह है। मुझे पता है कि कनाडा में मेरी समकक्ष ने भी यही रुख जाहिर किया है। इसलिए, हम एक-दूसरे के संपर्क में हैं।”

विदेश मंत्री ने कहा, “मुझे आशा है कि हम एक रास्ता खोज लेंगे... संप्रभुता, संवेदनशीलता-ये एकतरफा रास्ते नहीं हो सकते। उनकी अपनी चिंताएं हो सकती हैं। मैंने कभी किसी देश से यह नहीं कहा कि मैं उनकी वैध चिंताओं के बारे में उनसे बात करने को तैयार नहीं हूं। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि बातचीत में मेरी चिंताओं और संवेदनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया जाए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस