खेल की खबरें | चेक लेडीज ओपन में चौथे स्थान पर रही दीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अंतिम दौर में छह अंडर 66 का स्कोर बनाया जिससे वह चेक लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त चौथे स्थान पर रही जो पिछले ढाई वर्षों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

बेरॉन (चेक गणराज्य), 27 जून भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अंतिम दौर में छह अंडर 66 का स्कोर बनाया जिससे वह चेक लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त चौथे स्थान पर रही जो पिछले ढाई वर्षों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

दीक्षा की 2019 में लेडीज यूरोपीय ओपन में दक्षिण अफ्रीकी ओपन के रूप में एकमात्र जीत के बाद यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।

पिछले साल के आखिर में पीठ दर्द से परेशान रही दीक्षा ने इससे पहले शीर्ष 10 में जगह फरवरी 2020 में बनायी थी। तब वह आस्ट्रेलिया में एनएसडब्ल्यू ओपन में संयुक्त सातवें स्थान पर रही थी।

भारत की दो अन्य खिलाड़ी त्वेसा मलिक और आस्था मदान दोनों चेक ओपन में कट से चूक गयी।

दीक्षा ने इस सप्ताह अंतिम 41 होल में एक भी बोगी नहीं की। उन्होंने पहले दिन 12वें और 13वें होल में बोगी की थी लेकिन इसके बाद कोई शॉट नहीं गंवाया। पहले दिन के बाद वह संयुक्त 36वें और दूसरे दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गयी थी।

अंतिम दौर में दीक्षा ने तीसरे से पांचवें होल में लगातार तीन बर्डी बनायी। इसके बाद उन्होंने आठवें से 10वें होल में भी लगातार तीन बर्डी बनाकर छह अंडर का स्कोर बना दिया था। उस समय संयुक्त दूसरे स्थान पर थी और चैंपियन थाईलैंड की अथाया थिटिकुल से ही पीछे थी। दीक्षा ने अंतिम आठ होल में कोई शॉट नहीं गंवाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला