देश की खबरें | संभल में शाही जामा मस्जिद के पास मिले प्राचीन कुएं की खोदाई शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल प्रशासन ने बुधवार को कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के पास मौजूद उस प्राचीन कुएं की खोदाई शुरू की जिस पर अवैध रूप से अतिक्रमण किये जाने की शिकायत मिली थी।

संभल (उप्र), 22 जनवरी संभल प्रशासन ने बुधवार को कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के पास मौजूद उस प्राचीन कुएं की खोदाई शुरू की जिस पर अवैध रूप से अतिक्रमण किये जाने की शिकायत मिली थी।

विवादित शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर क्षेत्र से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित यह कुआं क्षेत्र के 19 प्राचीन कुओं में से एक माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कुएं का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।

स्थानीय निवासी संजय कुमार ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "यह कुआं हरिहर मंदिर के पास स्थित है। यह एक पूजा स्थल हुआ करता था, जहां लोग बच्चे के जन्म या शादी जैसे शुभ अवसरों पर आते थे। कालांतर में इसे ढक दिया गया और इसका मूल स्वरूप बदल दिया गया। खोदाई से इसका ऐतिहासिक स्वरूप फिर से बहाल होगा।"

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिरीष चंद्र ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा कुएं को अवैध रूप से ढकने की शिकायत के बाद खोदाई शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कुएं पर अतिक्रमण करके उसे ढक दिया गया था। हम इसे बहाल करने के लिए खोदाई कर रहे हैं और आगे की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

यह पूछे जाने पर कि क्या कुआं ऐतिहासिक महत्व का है, एएसपी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों और बुजुर्ग निवासियों के अनुसार, यह कुआं सदियों से मौजूद है। खोदाई आगे बढ़ने पर इसकी पुष्टि हो सकेगी।"

प्रशासन की यह पहल जिले भर में प्राचीन संरचनाओं और विरासत स्थलों की सुरक्षा के लिए चल रहे प्रयास का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी