देश की खबरें | डीआईजी आत्महत्या मामला : घटना से पहले तक सामान्य रही थी दिनचर्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के डीआईजी सी. विजय कुमार अपनी मौत से पहले बृहस्पतिवार रात को अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे और शुक्रवार सुबह भी उनकी दिनचर्या सामान्य रही थी।

चेन्नई, सात जुलाई तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के डीआईजी सी. विजय कुमार अपनी मौत से पहले बृहस्पतिवार रात को अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे और शुक्रवार सुबह भी उनकी दिनचर्या सामान्य रही थी।

शुक्रवार सुबह भी विजयकुमार के आवास पर कुछ असामान्य बात नहीं लग रही थी। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ महीने से उनका अवसाद संबंधी उपचार चल रहा था और बृहस्पतिवार दिन में एक अधिकारी ने उन्हें कुछ परेशान पाया था।

पुलिस ने बताया कि कोयंबटूर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सी. विजयकुमार ने शुक्रवार को खुद को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि डीआईजी सी विजय कुमार ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2009 बैच के अधिकारी विजय कुमार करीब 45 वर्ष के थे।

कुमार आमतौर पर सुबह सात बजे अपने अधीनस्थ जिलों की दैनिक स्थिति रिपोर्ट (डीएसआर) की जांच करते थे। शुक्रवार को भी उन्होंने सुबह करीब 6.30 बजे डीएसआर का निरीक्षण किया था।

इसके बाद वह वहां गये, जहां उनके पीएसओ की पिस्तौल रखी हुई थी। कुमार ने उसे उठाया, अपने कैंप कार्यालय के बरामदे की ओर बढ़े और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

कुमार की पत्नी और उनकी बेटी पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गईं, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त वी. बालकृष्णन ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मौत की घटना अचानक हुई। कुछ भी ऐसा नहीं है, जो अधिकारी के संदर्भ में असामान्य प्रतीत हो रहा हो। उन्होंने पूर्व में मेरे अधीन कार्य किया था। वह एक अच्छे अधिकारी थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\