देश की खबरें | जनता से किए वादे पूरा करने में कोई कमी नहीं रखी : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनता से किए वादे और विकास कार्यों से जुड़ी विधायकों की मांगें पूरी करने में राज्य सरकार ने पिछले तीन साल में कोई कमी नहीं रखी है।

जयपुर, 20 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनता से किए वादे और विकास कार्यों से जुड़ी विधायकों की मांगें पूरी करने में राज्य सरकार ने पिछले तीन साल में कोई कमी नहीं रखी है।

गहलोत बृहस्पतिवार को बाड़मेर जिले में करीब 275 करोड़ रूपए के विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारें बदलने पर विकास कार्य बंद नहीं होने चाहिए। हमारी सरकार ने कभी भी पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को नहीं रोका।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, राज्य के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर केन्द्र सरकार का सहयोग करेगी।

उन्होंने बाड़मेर में रिफाइनरी के काम में केन्द्र सरकार से अपेक्षित सहयोग की अपील की। डेजर्ट पार्क के मुद्दे एवं गोडावण संरक्षण क्षेत्र में सोलर पॉवर प्लांट लगने में आ रही कठिनाइयों के संबंध में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री को राज्य का पक्ष मजबूती से रखने का आग्रह किया।

गहलोत ने बाड़मेर में बाजरा अनुसंधान केन्द्र खोलने की स्वीकृति देने के लिए केन्द्र का आभार जताया। उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश के किसानों के हित में सभी जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया। साथ ही, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद की संभावनाओं का अध्ययन कराने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2006 में बाड़मेर में आई भीषण बाढ़ के दौरान बेघर हुए विस्थापितों का 15 साल का इंतजार खत्म करते हुए राज्य सरकार ने 1022 परिवारों को निःशुल्क पट्टे दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि थार के रेगिस्तान में तेल निकलेगा, रिफाइनरी आएगी और पॉवर संयंत्र लगेंगे। आज बाड़मेर का काया-कल्प हो गया है। इंदिरा गांधी नहर और नर्मदा का पानी यहां पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\