देश की खबरें | ओडिशा के गांव में अतिसार का प्रकोप अब नियंत्रण में: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले के एक गांव में अतिसार (डायरिया) का प्रकोप अब नियंत्रण में है और एक मरीज का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, आठ जुलाई ओडिशा के गंजाम जिले के एक गांव में अतिसार (डायरिया) का प्रकोप अब नियंत्रण में है और एक मरीज का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गंजाम जिले के डिगापहांडी खंड के उस्तापल्ली गांव में छह जुलाई को अतिसार का पहला मामला सामने आया था।

सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने बताया कि सोमवार तक 11 ग्रामीणों को अतिसार हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, हालांकि मंगलवार को किसी भी नये मरीज को भर्ती नहीं कराया गया।

उन्होंने बताया कि 11 मरीजों में से पांच को दिगपहांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य छह को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

मिश्रा ने बताया कि दस मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘पांच साल के एक बच्चे को सांस संबंधी समस्या है और उसका अभी भी ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’’

इससे पहले, दो व्यक्तियों दाश सबर (70) और प्रकाश रायत (37) के परिवार के सदस्यों ने दावा किया था कि उन दोनों की मौत अतिसार के कारण हुई।

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मंगलवार को एक बयान में स्पष्ट किया कि सबर की मौत मेलेना के कारण हुई, जबकि रायत की मौत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज