देश की खबरें | आगरा में व्यापारी की कार से उड़ाए एक करोड़ के हीरे और नकदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा की थाना लोहामंडी पुलिस हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ रुपये के हीरों और नकदी से भरा हुआ बैग चुराने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।

आगरा, 16 जून उत्तर प्रदेश के आगरा की थाना लोहामंडी पुलिस हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ रुपये के हीरों और नकदी से भरा हुआ बैग चुराने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो बच्चे नकदी से भरा हुआ बैग ले जाते हुए दिखे हैं। अधिकारियों ने पुलिस की टीम को उनका पता लगाने के आदेश दिए हैं। इस बात की संभावना है कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

कारोबारी का कहना है कि बैग में करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के 36 हीरे थे। चोरों ने महज 15 सेकेंड में बैग चुरा लिया।

थाना लोहामंडी में दी गयी तहरीर में कारोबारी नितिन मल्होत्रा ने बताया कि वह 11 परिणय कुंज बाग फरजाना में रहते हैं और उनका हीरे का कारोबार है। कारोबारी के मुताबिक शनिवार को जब वह अपने डायमण्ड कोरपोरेशन जी-12 हेरीटेज टॉवर महात्मा गांधी रोड से शाम को निकले तो अपने साथ अपना लैपटॉप, एक लाख की नकदी, पर्स व सोने और हीरे के आभूषण थे, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये थी।

कारोबारी ने शिकायत में कहा,‘‘ जब मदिया कटरा आने पर नीरज डेरी के सामने एक लड़के ने मेरी कार को खटखटा कर बोला कि अपनी कार का टायर चैक कर लो तो गाड़ी को एक तरफ करके मैने टायर देखा तभी उसी दौरान एक अन्य लड़का भीख मांगते हुए मुझसे बात करने लगा। इतने में सड़क चलते राहगीर ने बताया कि भाई साहब आपका बैग एक लड़के ने निकाल लिया है और देखो वो भाग रहा है। मैं इतना सुनते ही उसके पीछे भागा पर वो आगे निकल गया और उसके साथ उसका साथी भी भाग रहा था। वापस आकर मैंने अपनी गाड़ी से उस तरफ जाने की कोशिश करी लेकिन ट्रैफिक के कारण नहीं जा सका। यह घटना सायं साढ़े आठ बजे की है। मैंने तुरंत 112 पर सूचना दी।’’

थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक के पी सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि आसपास लगे करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिये। एक सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाता हुआ एक लडक़ा दिखाई दिया है। रास्ते में लगे अन्य कैमरों को खंगाला जा रहा है, शीघ्र ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड