जरुरी जानकारी | कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर अधिक इलेक्ट्रिक वाहन तैनात करेगी डायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) ने हवाईअड्डे के पारिस्थितिकी तंत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 57 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को तैनात किया है। जल्द ही ऐसे और वाहनों को परिचालन में लाया जाएगा। डायल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) ने हवाईअड्डे के पारिस्थितिकी तंत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 57 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को तैनात किया है। जल्द ही ऐसे और वाहनों को परिचालन में लाया जाएगा। डायल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक बयान के अनुसार, डायल ने ईवी को अपनाने की शुरुआत की है। इसका लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से अपने सभी डीजल और पेट्रोल वाहनों को बदलने का है।

डायल ने कहा, ‘‘हमने पहले चरण में अपने ‘एयरसाइड’ और ‘लैंडसाइड’ प्रबंधन के लिए 64 ईवी का ऑर्डर दिया है। उसे इनमें से 57 ईवी मिले हैं, जिन्हें एयरसाइड और लैंडसाइड पर तैनात किया है। सात और ईवी जल्द ही तैनात किए जाएंगे।’’ 57 इलेक्ट्रिक वाहनों में से 21 को एयरसाइड पर तैनात किया जा रहा है।

हवाई अड्डे की परिचालक ने इस साल जून में हरित परिवहन कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य इस कार्यक्रम के जरिये हरित परिवहन की ओर बदलाव करना है। हवाई अड्डे का लक्ष्य 2030 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का है।

डायल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, ‘‘हमने ईवी चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए हैं और बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके से ऐसे और स्टेशन जोड़ने की योजना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू