खेल की खबरें | धोनी के माता-पिता चेन्नई और दिल्ली के बीच आईपीएल मैच देखने के लिए चेपक स्टेडियम पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिग्गज एमएस धोनी के माता-पिता पान सिंह और देविका देवी की मौजूदगी ने शनिवार को चेपक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच को और भी खास बना दिया।

चेन्नई, पांच अप्रैल दिग्गज एमएस धोनी के माता-पिता पान सिंह और देविका देवी की मौजूदगी ने शनिवार को चेपक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच को और भी खास बना दिया।

धोनी 2008 में आईपीएल के पहले सत्र से चेन्नई की टीम के साथ जुड़े है और यह पहली बार है जब उनके माता-पिता आईपीएल मैच देखने पहुंचे हैं।

धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं, हालांकि वे अक्सर चेन्नई में आईपीएल मैच देखने जाती हैं।

मैच से पहले ऐसी चर्चा थी कि अगर नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट से उबरने में विफल रहे तो धोनी चेन्नई की टीम की कमान संभालेंगे। गायकवाड़ को पिछले रविवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान यह चोट लगी थी।

गायकवाड़ के टॉस के लिए आने से हालांकि धोनी को कप्तानी और उनके प्रशंसकों को पुरानी यादें ताजा करने का मौका नहीं मिला।

आईपीएल में 43 वर्षीय धोनी के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उनका नौवें नंबर पर उतरना खेल प्रशंसकों को अच्छा नहीं लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

कोलकाता एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला संदेहास्पद नोट, मचा हड़कंप (See Pics)

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Preview: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\