देश की खबरें | धोनी ने चिकित्सा बिरादरी के बलिदान और कठिन परिश्रम को किया सलाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान चिकित्सा बिरादरी द्वारा की गईं सेवाओं और कड़ी मेहनत की सराहना की।
चेन्नई, 15 अक्टूबर पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान चिकित्सा बिरादरी द्वारा की गईं सेवाओं और कड़ी मेहनत की सराहना की।
‘कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स’ की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में धोनी ने कहा कि चिकित्सक और नर्स असली नायक हैं और उनकी कड़ी मेहनत ही है कि हम सुरक्षित एवं स्वस्थ्य हैं।
धोनी को इस साल की शुरुआत में ‘कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स’ ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
धोनी ने कहा, ‘‘ थाला, जब भी आप मुझे थाला बुलाते हैं..मुझे लगता है कि मैं एक असली नायक हूं। लेकिन हमारे असली नायक चिकित्सक और नर्स हैं, जो दिन-रात हमारे प्राणों की रक्षा करते हैं। यह उनका ही बलिदान और कठिन परिश्रम है कि हम सुरक्षित एवं स्वस्थ्य हैं।’’
धोनी ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और उनके प्रशंसक उन्हें ‘थाला’ (नेता) कहकर बुलाते हैं।
धोनी इन दिनों आईपीएल खेलने के लिए यूएई में हैं, जहां आज उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फाइनल मैच खेलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)