खेल की खबरें | धोनी ने कहा, चाहता हूं कि दीपक चाहर पावरप्ले की जिम्मेदारी निभायें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में पहली जीत दर्ज करने के बाद कहा कि दीपक चाहर डेथ ओवर के गेंदबाज के तौर पर काफी अनुभवी हो गये हैं इसलिये वह चाहते हैं कि यह गेंदबाज पावरप्ले में भी जिम्मेदारी निभाये।

मुंबई, 16 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में पहली जीत दर्ज करने के बाद कहा कि दीपक चाहर डेथ ओवर के गेंदबाज के तौर पर काफी अनुभवी हो गये हैं इसलिये वह चाहते हैं कि यह गेंदबाज पावरप्ले में भी जिम्मेदारी निभाये।

पंजाब किंग्स पर छह विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चाहर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने चार ओवर में चार विकेट झटके।

धोनी का यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिये 200वां मैच था, इसके बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ 200वां मैच खेलना, वाकई बहुत लंबी यात्रा है, जो 2008 में शुरू हुई थी। ’’

चाहर की गेंदबाजी पर उन्होंने कहा, ‘‘ दीपक चाहर डेथ बोलर के तौर पर भी अनुभवी हुए हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि वह पावरप्‍ले की जिम्‍मेदारी निभाए, क्‍योंकि डेथ ओवर के लिए हमारे पास (ड्वेन) ब्रावो हैं। ’’

धोनी ने कहा, ‘‘हम मोईन (अली) को तीसरे नंबर पर ही खिलाना चाहते हैं, वह अच्‍छा है, बडे़ शॉट खेल सकता है। ’’

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान के एल राहुल ने कहा, ‘‘ हमारे पास कहने को ज्‍यादा कुछ नहीं है, क्‍योंकि अगर कोई टीम शुरुआत में ही पांच विकेट गंवा दे तो फ‍िर बच ही क्‍या जाता है। चेन्‍नई की टीम ने खासकर चाहर ने काफी अच्‍छी गेंदबाजी की, मुझे (रविंद्र) जडेजा ने रन आउट कर दिया। इसके अलावा यह पिच इतनी बुरी नहीं थी। यहां पर 150 से 160 रन बनने चाहिए थे, लेकिन हम 100 रन के करीब ही पहुंचे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्‍छी बात यह है कि जाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ ने काफी अच्‍छी गेंदबाजी की। उम्‍मीद है हम आने वाले मैचों में वापसी करेंगे। हम दोबारा से योजना बनाएंगे और देखेंगे कि क्‍या बदलाव कर सकते हैं। हमें व्‍यक्तिगत तौर पर प्रदर्शन की जरूरत है, देखेंगे कि अगर हम दोबारा ऐसी स्थिति में पहुंचे तो 150 रन कैसे पार कर सकते हैं, क्‍योंकि अभी हमें अगले कुछ मैच यहीं पर खेलने हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट