खेल की खबरें | धीरज बोमादेवरा ने रजत जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. धीरज बोमादेवरा ने शनिवार को यहां एशियाई महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया।

बैंकॉक, 11 नवंबर धीरज बोमादेवरा ने शनिवार को यहां एशियाई महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया।

अनुभवी तीरंदाज तरूणदीप राय अंतिम आठ में बाहर हो गये थे जिसके बाद दौड़ में बोमादेवरा ही एकमात्र भारतीय थे और 22 साल के इस तीरंदाज ने भी निराश नहीं किया। वह लगातार दो सेट में जीत से फाइनल में पहुंचे।

इस चैम्पियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले दो देशों को व्यक्तिगत कोटा मिलता।

बोमादेवरा हालांकि स्वर्ण पदक नहीं जीत सके और चीनी ताइपे के झिह सियांग लिन से शूटऑफ में 5-6 (29-28, 27-29, 28-28, 30-28, 25-26) (9-10) से हार गये।

उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ईरान के सादेघ अशरफी बाविली को 6-0 से पराजित किया और फिर सेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मदहुसैन गोलशानी को भी समान अंतर से हराया।

महिला व्यक्तिगत वर्ग में हालांकि भारत कोटा नहीं हासिल कर सका जिसमें अंकिता भकत क्वार्टरफाइनल में 3-1 से बढ़त बनाने के बावजूद उज्बेकिस्तान की जियोदाखोन अब्दुसातोरोवा से 4-6 से हार गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार