खेल की खबरें | धीरज और दीपिका बने राष्ट्रीय चैम्पियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. धीरज बोम्मादेवरा और दीपिका कुमारी की ओलंपियन जोड़ी ने शुक्रवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए तीरंदाजी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष और महिला रिकर्व खिताब हासिल किया।

जमशेदपुर, 20 दिसंबर धीरज बोम्मादेवरा और दीपिका कुमारी की ओलंपियन जोड़ी ने शुक्रवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए तीरंदाजी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष और महिला रिकर्व खिताब हासिल किया।

पैट्रोलियन खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) का प्रतिनिधित्व कर रही दीपिका ने पेरिस ओलंपिक की अपनी साथी अंकिता भकत को महिलाओं के फाइनल में 6-2 से शिकस्त दी।

हरियाणा के उभरते हुए तीरंदाज दिव्यांश चौधरी ने भी भारत के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज धीरज के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन सेना के तीरंदाज ने 6-2 से पुरुष खिताब अपनी झोली में डाला।

टीम स्पर्धा में सेना को उलटफेर का सामना करना पड़ा जिसमें दूसरी वरीयता प्राप्त टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सेना ने राजस्थान को 5-4 (29-28) के अंतर से मात दी।

रेलवे ने हरियाणा को 6-2 से हराकर पुरुष टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

दीपिका ने पीएसपीबी के लिए दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा में अतनु दास के साथ मिलकर पंजाब को 6-2 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू