खेल की खबरें | धवन की वापसी, भारत की नजरें वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ औपचारिकता के तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत की नजरें ‘क्लीन स्वीप’ पर होंगी जबकि शिखर धवन की वापसी को बल्लेबाजी को और मजबूती मिली है ।

अहमदाबाद, 10 फरवरी वेस्टइंडीज के खिलाफ औपचारिकता के तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत की नजरें ‘क्लीन स्वीप’ पर होंगी जबकि शिखर धवन की वापसी को बल्लेबाजी को और मजबूती मिली है ।

पहले दो मैचों में भारत ने आसान जीत दर्ज की ।

सलामी बल्लेबाज धवन समेत चार खिलाड़ी वनडे श्रृंखला शुरू होने से पहले कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे । अब धवन के लौटने के बाद विजयी टीम संयोजन में बदलाव किया जा सकता है ।उनकी गैर मौजूदगी में पहले मैच में ईशान किशन ने और दूसरे में ऋषभ पंत ने पारी का आगाज किया ।

दूसरे मैच में 44 रन से मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि धवन आखिरी मैच खेलेंगे ।उन्होंने कहा था ,‘‘ शिखर अगला मैच खेलेगा । बात हमेशा नतीजे की नहीं होती । उसे मैदान पर समय बिताने की जरूरत है ।’’

इसके मायने है कि उपकप्तान के एल राहुल फिर मध्यक्रम में विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करेंगे । दूसरे मैच में नौ विकेट पर 237 रन ही बना सकी भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने पर बड़ा स्कोर बनाना होगा ।

रोहित पिछले मैच में नहीं चल सके लेकिन वह और धवन लय में होने पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं ।

पंत और सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम में उतरेंगे । सूर्यकुमार ने पिछले मैच में 64 रन बनाकर अपनी जगह सुरक्षित रखी है । धवन के लिये हरफनमौला दीपक हुड्डा को जगह बनानी होगी ।

यह देखना होगा कि चयन के लिये उपलब्ध श्रेयस अय्यर अंतिम एकादश में होते हैं या नहीं ।

भारतीय गेंदबाजों ने पहले दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज को 176 और 193 रन पर रोक दिया। अब श्रृंखला जीतने के बाद टीम प्रबंधन कुछ बदलाव करके नये खिलाड़ियों को मौका दे सकता है ।

बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव चोट से उबरने के बाद वापसी को बेताब हैं । उन्हें या लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को उतारा जा सकता है । ऐसा होने पर युजवेंद्र चहल या वाशिंगटन सुंदर बाहर हो सकते हैं । इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान भी मौका मिलने के इंतजार में है ।

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट लिये और शार्दुल ठाकुर ने भी अच्छी गेंदबाजी की लिहाजा उन्हें बाहर करने की उम्मीद कम है । आवेश के खेलने पर मोहम्मद सिराज को बाहर रहना होगा ।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज प्रतिष्ठा बचाने के लिये खेलेगी । पिछले 17 मैचों में वह 11वीं बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी । कप्तान कीरोन पोलार्ड और हरफनमौला जैसन होल्डर को जिम्मेदारी से खेलना होगा । शाई होप, ब्रेंडन किंग और निकोलस पूरन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी ।

तेज गेंदबाजों ने दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन स्पिनरों की भूमिका अहम रहेगी ।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, ऋषभ पतं (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।

वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एनक्रुमाह बोनर, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेपर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर।

मैच भारतीय समयानुसार एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी