खेल की खबरें | धवन ने वापसी करते हुए 39 रन की पारी खेली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को यहां प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए डीवाई पाटिल टी20 कप में 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम डीवाई पाटिल ब्ल्यू को टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने एक रन से हरा दिया।

नवी मुंबई, 28 फरवरी भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को यहां प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए डीवाई पाटिल टी20 कप में 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम डीवाई पाटिल ब्ल्यू को टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने एक रन से हरा दिया।

भारत की ओर से पिछला मैच 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने वाले 38 साल के धवन ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे।

पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले धवन ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिजीत तोमर के साथ 7.1 ओवर में 64 रन की साझेदारी की।

नूतन गोयल 35 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने शुभम दुबे (42) के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े।

डीवाई पाटिल ब्ल्यू की टीम हालांकि सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई।

ब्ल्यू टीम की ओर से खेल रहे पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू