ताजा खबरें | धर्मेंद्र यादव की टिप्पणी से लोकसभा में नोकझोंक
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले का एक कारण खुफिया विफलता थी और यह देश के लिए शर्म की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'युद्धविराम' की घोषणा की।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले का एक कारण खुफिया विफलता थी और यह देश के लिए शर्म की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'युद्धविराम' की घोषणा की।
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए यादव की कुछ टिप्पणी की, जिसके बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभापति से आग्रह किया कि यादव के दावों को रिकॉर्ड से हटाया जाए।
सीतारमण ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा भारत का रुख स्पष्ट करने के बावजूद सपा नेता गलत बयान दे रहे हैं।
पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने यादव की टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दिया, जिस पर कुछ विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सैकिया ने यादव से अपनी सीट पर बैठने को कहा।
यादव ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष सशस्त्र बलों की ताकत से जीता गया था, लेकिन नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच 'युद्धविराम' करने का ट्रंप का दावा देश के लोगों का अपमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)