देश की खबरें | धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में कर्नाटक जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बी एस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा देने के बाद उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बेंगलुरु भेजने का फैसला किया है। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा के सूत्रों ने दी।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई बी एस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा देने के बाद उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बेंगलुरु भेजने का फैसला किया है। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा के सूत्रों ने दी।

सूत्रों के मुताबिक दोनों नेता आज शाम बेंगलुरु पहुंचेंगे जहां वह नये नेता के चयन के लिए होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक विधायक दल की बैठक आज शाम साढ़े बजे होना प्रस्तावित है।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष पहले से ही बेंगलुरू में डेरा डाले हुए हैं और पार्टी नेताओं से बैठकें कर रायशुमारी कर रहे हैं।

येदियुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से आते हैं। ऐसी चर्चा है कि लिंगायत समुदाय के ही किसी प्रभावशाली नेता को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपने पर भाजपा में विचार चल रहा है।

येदियुरप्पा के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, बी एल संतोष और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी शामिल हैं।

राज्य के गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, राजस्व मंत्री आर अशोक और उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत्थ नारायण के नाम भी चर्चा में हैं।

येदियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में अपने दो साल का कार्यकाल पूरा किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

इसके बाद उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट