देश की खबरें | धनखड़ का रवैया पक्षपातपूर्ण, नेता प्रतिपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ का रवैया पक्षपातपूर्ण दिखाई देता है तथा हालत यह है कि नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने नहीं दिया जाता तथा उनका माइक बंद कर दिया जाता है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ का रवैया पक्षपातपूर्ण दिखाई देता है तथा हालत यह है कि नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने नहीं दिया जाता तथा उनका माइक बंद कर दिया जाता है।

सदन में पार्टी के उप नेता प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि सदन के भीतर सरकार की तरफ से (विपक्ष के आचरण के खिलाफ) निंदा प्रस्ताव लाया जाना इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार का रवैया तानाशाही भरा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद घनश्याम तिवाड़ी की खरगे के बारे में की गई टिप्पणी का उल्लेख करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा के सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने नेता प्रतिपक्ष के लिए जिन शब्दों का चयन किया, वो अच्छे नहीं थे। ना भाव-भंगिमा अच्छी थी और ना ही टोन अच्छी थी। यह अपमानजनक और अस्वीकार्य है। इस पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा एक विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया गया था।’’

उनका कहना था, ‘‘इस मामले में कहा गया कि तिवाड़ी ने चैंबर में कहा था कि जो कुछ गलत हुआ, उसके लिए माफी मांगने को तैयार हूं। हम यह चाहते थे कि तिवाड़ी जी यही बात सदन में कह दें। जया बच्चन जी द्वारा मुद्दा उठाने के बाद सरकार द्वारा निंदा प्रस्ताव लाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाते रहेंगे, लेकिन सरकार जो निंदा प्रस्ताव लाई है, वो दिखाता है कि इनका रवैया तानाशाही भरा है।’’

राज्यसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ के बोलने के लहजे पर आपत्ति जताई जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। सभापति ने विपक्ष को मर्यादित आचरण करने के लिए कहा। वहीं, विपक्षी सदस्यों ने अपनी बात रखने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।

प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘‘ये संसदीय परंपरा है कि सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष और नेता सदन को अपनी बात रखने को लेकर प्राथमिकता मिलती है। लेकिन काफी दिनों से ऐसा हो रहा है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं मिलती। उनका माइक बंद कर दिया जाता है।’’

उनका कहना था, ‘‘अगर हम देश की जनता के अधिकारों की आवाज सदन में नहीं उठा सकते तो यह लोकतंत्र का हनन है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा, ‘‘आज राज्यसभा में जो भी हुआ, वह अप्रत्याशित था। तमाम विपक्षी पार्टियों को लगा कि सभापति महोदय का रवैया पक्षपातपूर्ण है। राज्यसभा एक मापदंड तय करता है कि सभी सदनों को किस तरह से चलाया जाए। ऐसे में वहां पर सभापति जी को किसी भी पक्ष का साथ नहीं देना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी