देश की खबरें | कभी दबाव में नहीं आए धनखड़, इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से: रिश्तेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद उनके एक रिश्तेदार और वकील प्रवीण बलवदा ने मंगलवार को कहा कि धनखड़ कभी दबाव में नहीं आए और उन्होंने परिवार की बात मानते हुए संभवतः स्वास्थ्य कारणों से ही यह फैसला किया है।

जयपुर, 22 जुलाई जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद उनके एक रिश्तेदार और वकील प्रवीण बलवदा ने मंगलवार को कहा कि धनखड़ कभी दबाव में नहीं आए और उन्होंने परिवार की बात मानते हुए संभवतः स्वास्थ्य कारणों से ही यह फैसला किया है।

बलवदा ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा,‘‘राजनीतिक दबाव और इस तरह की कभी कोई बात रही नहीं। उन्होंने कभी किसी चीज का दबाव लिया ही नहीं। मैं उन्हें कॉलेज के दिनों से जानता हूं। मैंने उन्हें कभी दबाव में नहीं देखा।’’

बलवदा, धनखड़ की पत्नी के भाई हैं। उन्होंने कहा कि धनखड़ कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से जूझ रहे थे।

बलवदा ने धनखड़ के बारे में कहा,‘‘उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत बहुत गंभीरता से काफी लंबे समय से थी। थोड़ी लापरवाही मान लीजिए। मार्च में उनके ‘स्टेंट’ डले थे। उसके बाद लगातार उन्हें निम्न रक्तदाब की लगातार दिक्कत आ रही थी।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरान धनखड़ को कई बार चक्कर आने जैसी दिक्कतें भी आईं।

उन्होंने कहा,‘‘मेरा मानना है कि स्वास्थ्य ज्यादा महत्व रखता है। वह (धनखड़) वैसे भी ज्यादा कामकाजी हैं इसलिए उन्हें लगा होगा कि वह अपने काम तथा स्वास्थ्य, दोनों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। यह भी (इस्तीफे का) बड़ा कारण रहा होगा।’’

बलवदा ने कहा कि जब धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया था तब भी उनकी राज्यपाल बनने की बहुत ज्यादा इच्छा नहीं थी तथा वह सदा से ही अपने पेशे (वकालत) के लिए काम करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मानिए कि अब परिवार की बात उन्होंने मान ली है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं ने धनखड़ के इस्तीफे की वजह पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि वह दबाव में काम कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि धनखड़ ने इस्तीफे के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, लेकिन लोगों को यह सच नहीं लग रहा है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\