देश की खबरें | मोदी को ‘युगपुरुष’ बताने को सही ठहराया धनखड़ ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ में उनके लिए ‘युगपुरुष’ शब्द के इस्तेमाल पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि उन्होंने ‘‘बहुत सोच समझकर’’ इसका इस्तेमाल किया और इस मसले पर वह पीछे नहीं हटेंगे ।

मुंबई, तीन दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ में उनके लिए ‘युगपुरुष’ शब्द के इस्तेमाल पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि उन्होंने ‘‘बहुत सोच समझकर’’ इसका इस्तेमाल किया और इस मसले पर वह पीछे नहीं हटेंगे ।

मुंबई में पिछले महीने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये, धनखड़ ने महात्मा गांधी को पिछली सदी का ‘महापुरुष’ बताया था, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस सदी का ‘युगपुरुष’ कहा था, जिसकी कुछ हलकों से आलोचना हुई थी।

रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस शब्द के इस्तेमाल का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पीछे नहीं हटा हूं । बहुत सचेत होकर मैंने मुंबई में एक समारोह में हमारे प्रधानमंत्री को ‘युगपुरुष’ कहा था। आप युवा लड़के-लड़कियां, विश्लेषण करें, सार्वजनिक डोमेन पर जायें और उन विशेषताओं का पता लगाएं, जिनके लिये हम युगपुरुष शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार, किसी विशेष समय पर एक युगपुरुष को होना ही होगा… भारत से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। एक व्यक्ति जिसने हमारी लड़कियों के जीवन को बदल दिया और क्रांतिकारी बदलाव लाया... बैंकिंग समावेशन क्रांति की कल्पना करें... किसी ने कभी इसके बारे में नहीं सोचा था।’’

धनखड़ ने महिलाओं की गरिमा का ख्याल रखने, हर घर में पानी पहुंचाने और रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करके (महिलाओं की) ‘आंसुओं’ को रोकने के लिए भी मोदी की सराहना की।

किसी का नाम लिए बिना, उपराष्ट्रपति ने छात्रों से उन ताकतों को बेअसर करने की अपील की जो राष्ट्र-विरोधी बातों को बढ़ावा देने के लिए शरारती प्रयास करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप प्रतिभाशाली युवा हैं। इसे करना आपका कर्तव्य है, पवित्र दायित्व है। कुछ लोगों की हमारे राष्ट्र के विकास पथ के प्रति कम रुचि है। जब भी हमारे देश में कुछ अच्छा होता है, चाहे देश में हो या बाहर, वे राष्ट्र-विरोधी बातें फैलाने का शरारती प्रयास करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\