देश की खबरें | धनबाद के विद्यालय ने सहपाठी की हत्या मामले में दो छात्रों को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद में एक निजी विद्यालय के दो छात्रों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उनके एक सहपाठी की हत्या के दो दिन बाद यह कदम उठाया गया है।

धनबाद (झारखंड), 25 मार्च झारखंड के धनबाद में एक निजी विद्यालय के दो छात्रों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उनके एक सहपाठी की हत्या के दो दिन बाद यह कदम उठाया गया है।

गौरतलब है कि 15 वर्षीय छात्र की कक्षा में बुधवार को उसके कुछ सहपाठियों ने कथित तौर पर पिटायी की थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया था। उसके पिता जब उसे अस्पताल लेकर गए तब चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के सहपाठियों ने उसकी हत्या की है और उन्होंने इस घटना के लिए विद्यालय को जिम्मेदार ठहराया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

सिंदरी में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और दो छात्रों को निलंबित कर दिया है।

घटना को लेकर सिंदरी शहर में तनाव व्याप्त रहा और राजनीतिक दलों का विद्यालय के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन जारी है।

दसवीं के छात्र की मौत के शोक में विद्यालय को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड