खेल की खबरें | धनलक्ष्मी ने दुती को पछाड़कर 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता, हिमा डिस्क्वालीफाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एस धनलक्ष्मी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती चंद को पछाड़कर मंगलवार को यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की महिला 100 मीटर फर्राटा दौड़ का खिताब जीता जबकि हिमा दास गलत शुरुआत करने के कारण डिस्क्वालीफाई हो गईं।

पटियाला, 16 मार्च एस धनलक्ष्मी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती चंद को पछाड़कर मंगलवार को यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की महिला 100 मीटर फर्राटा दौड़ का खिताब जीता जबकि हिमा दास गलत शुरुआत करने के कारण डिस्क्वालीफाई हो गईं।

तमिलनाडु की 22 साल की धनलक्ष्मी एनआईएस परिसर में 11.39 सेकेंड के समय के साथ ओडिशा की दुती (11.58 सेकेंड) को पछाड़कर चैंपियनशिप की सबसे तेज महिला धावक बनीं।

तमिलनाडु की ही अर्चना सुसींद्रन ने 11.76 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले अपने पसंदीदा 400 मीटर की जगह 100 और 200 मीटर में चुनौती पेश कर रही हिमा गलत शुरुआत के कारण डिस्क्वालीफाई हो गईं।

बहुप्रतीक्षित महिला 100 मीटर का फाइनल हालांकि उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हिमा जहां डिस्क्वालीफाई हो गईं तो वहीं दुती और धनलक्ष्मी 11.15 सेकेंड के ओलंपिक क्वालीफाइंग स्तर के करीब भी नहीं पहुंच सकीं।

धनलक्ष्मी ने सोमवार को 11.38 सेकेंड के समय के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। वह फाइनल में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकीं। दुती भी सोमवार के 11.51 सेकेंड के प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकी।

पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 10.32 सेकेंड के समय के साथ पुरुष 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता। तमिलनाडु के एलाकियादासन कन्नड़ा (10.43 सेकेंड) दूसरे जबकि महाराष्ट्र के सतीश कृष्णकुमार (10.56 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक ओडिशा के अमिया कुमार मलिक ने 10.75 सेकेंड के समय के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग में ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर 10.05 सेकेंड है।

कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर रहीं अनुभवी एमआर पूवम्मा ने 53.57 सेकेंड के समय के साथ महिला 400 मीटर वर्ग का खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\