देश की खबरें | धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ रैली में भाग लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ जन जागृति अभियान के तहत आयोजित रैली में हिस्सा लिया ।

देहरादून, नौ अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ जन जागृति अभियान के तहत आयोजित रैली में हिस्सा लिया ।

केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया है जिसके तहत लोगों को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने घरों पर तिरंगा फहराने को प्रेरित किया जा रहा है ।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आईटी पार्क चौक पर आयोजित रैली में धामी के स्थानीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज पूरा देश आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण कर रहा है। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। उन्होंने कहा कि 2025 में प्रदेश की रजत जयंती तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को कार्य करना होगा । उन्होंने कहा कि हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा ।

इस संबंध में उन्होंने अल्मोडा के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल में पुरूष एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश दोनों का मान बढाया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू