देश की खबरें | भागीरथी-2 चोटी से लौटे एनडीआरएफ के पहले पर्वतारोही दल से मिले धामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले में स्थित भागीरथी-2 चोटी पर चढ़ाई करके लौट एनडीआरएफ के पहले पर्वतारोही दल से शनिवार को मुलाकात की।

देहरादून, 10 जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले में स्थित भागीरथी-2 चोटी पर चढ़ाई करके लौट एनडीआरएफ के पहले पर्वतारोही दल से शनिवार को मुलाकात की।

पर्वतारोही दल से मुख्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय पर झंडा प्राप्त किया, जिसके साथ ही अभियान औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

उन्होंने सफल अभियान के लिए एनडीआरएफ की टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान को पूरा करने के बाद अब पहाड़ी जगहों पर जाना आसान होगा।

धामी ने राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बेहतर काम करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तारीफ की।

एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा कि पर्वतारोहियों के दल ने भागीरथी-2 पर 30 मई, 2023 को सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now