जरुरी जानकारी | डीजीसीए ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर इंडिगो के दो पायलट के लाइसेंस निलंबित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सुरक्षा नियमों और मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के उल्लंघन मामले में इंडिगो के दो पायलट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह मामला पिछले महीने अहमदाबाद हवाईअड्डे पर विमान के उतरते समय का है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सुरक्षा नियमों और मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के उल्लंघन मामले में इंडिगो के दो पायलट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह मामला पिछले महीने अहमदाबाद हवाईअड्डे पर विमान के उतरते समय का है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उड़ान के प्रभारी पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए जबकि सह-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

बेंगलुरु से 15 जून को अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान के उतरते समय उसका पिछला हिस्सा जमीन से छू गया था, जिसके बाद डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

इसके अलावा जांच पूरी होने तक दोनों पायलट को उड़ान की अनुमति नहीं देने का आदेश दिया था।

डीजीसीए अधिकारी ने बुधवार को कहा, “अहमदाबाद में 15 जून को उतरते समय एयरबस 321 का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। डीजीसीए ने अपनी जांच में पाया कि चालक दल ने एसओपी का उल्लंघन करते हुए विमान उतारा।”

उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों पायलट को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, “उनके जवाब सुनने और अन्य तथ्यों की जांच करने के बाद संबंधित नियमों और एसओपी का उल्लंघन करने के आरोप में प्रभारी चालक का लाइसेंस तीन महीने के लिए और सह-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी