जरुरी जानकारी | डीजीसीए ने इंडिगो के लिए टर्किश एयरलाइंस से लिए गए दो बड़े विमानों का पट्टा तीन महीने बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को इंडिगो के लिए टर्किश एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों का पट्टा तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।

नयी दिल्ली, 30 मई विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को इंडिगो के लिए टर्किश एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों का पट्टा तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उड़ान में अचानक व्यवधान से बचने के लिए ऐसा किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती थी।

इंडिगो फिलहाल टर्किश एयरलाइंस से 'डंप लीज' के तहत लिए गए दो बी777-300 ईआर विमानों का संचालन कर रही है और यह पट्टा 31 मई को खत्म हो रहा था।

‘डंप लीज’ के तहत टर्किश एयरलाइंस विमान, पायलट तथा रखरखाव की सुविधा दे रही है, जबकि चालक दल के अन्य सदस्य इंडिगो के हैं।

सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दोनों विमानों का पट्टा तीन महीने बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया है। एयरलाइन ने छह महीने के विस्तार का अनुरोध किया था।

डीजीसीए ने इंडिगो को आगे कोई विस्तार न मांगने का भी निर्देश दिया है।

इससे पहले तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते ऐसा किया गया।

पाण्डेय रमण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर