जरुरी जानकारी | डीजीसीए ने एयर इंडिया के दोनों सिम्यूलेटर में प्रशिक्षण की सशर्त अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया को अपने पायलटों के प्रशिक्षण के लिए दोनों सिम्यूलेटर इकाइयों का इस्तेमाल करने की सशर्त अनुमति दी है।

नयी दिल्ली, सात सितंबर विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया को अपने पायलटों के प्रशिक्षण के लिए दोनों सिम्यूलेटर इकाइयों का इस्तेमाल करने की सशर्त अनुमति दी है।

पिछले महीने नियामक की जांच में कुछ खामियां पाए जाने पर एयर इंडिया की मुंबई एवं हैदराबाद स्थित सिम्यूलेटर इकाइयों में पायलट प्रशिक्षण को बंद कर दिया गया था।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिम्यूलेटर इकाइयों में मौजूद खामियों को दूर करने के बाद एयरलाइन को यह मंजूरी 30 दिन के लिए दी गई है। इस दौरान फिर से इन इकाइयों की समीक्षा की जाएगी और नियामक को अवगत कराया जाएगा।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हालांकि, एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि हैदराबाद स्थित एयरबस विमान सिम्यूलेटर केंद्र में पायलटों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है जबकि मुंबई स्थित बोइंग विमान सिम्यूलेटर केंद्र में प्रशिक्षण पायलटों का नया बैच आने पर शुरू होगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\