देश की खबरें | डीजीसीए ने सर्दियों में 12,983 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि उसने विमानन कंपनियों को सर्दियों में 12,983 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी दी है। यह अवधि रविवार से शुरू होकर अगले साल 27 मार्च तक के लिए है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि उसने विमानन कंपनियों को सर्दियों में 12,983 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी दी है। यह अवधि रविवार से शुरू होकर अगले साल 27 मार्च तक के लिए है।

पिछले साल सर्दियों के दौरान विमानन नियामक ने 23,307 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: इलेक्शन वॉच और एडीआर के आंकड़ों में यह खुलासा, मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 23 प्रतिशत उम्मीदवार हैं करोड़पति.

नियामक ने रविवार को कहा कि उसने इस साल सर्दियों में इंडिगो की 6,006 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी दी है। इंडिगो भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है।

स्पाइसजेट और गोएयर को क्रमश: 1,957 और 1,203 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी प्रदान की गयी है।

यह भी पढ़े | भारत में वायु प्रदूषण पर डोनाल्‍ड के बयान पर अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अपनी नाकामियों पर उन्होंने लाख उठायी दीवार फिर भी दोस्त ने कहा इनकी हवा है खराब.

अभी, देश में विमानन कंपनियों को कोरोना वायरस के पूर्व की स्थिति में ​​साप्ताहिक घरेलू उड़ानों की अधिकतम 60 प्रतिशत उड़ानों के संचालन की अनुमति है।

भारत में कोरोना वायरस महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू उड़ानों की फिर शुरूआत हुयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\