देश की खबरें | जयपुर के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रमुख शिव मंदिरों में बृहस्पतिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

जयपुर, 11 मार्च राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रमुख शिव मंदिरों में बृहस्पतिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित प्रमुख ताड़केश्वर मंदिर में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दूध, जल, धी, शहद आदि से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। राजधानी के कई शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज सुनाई दी।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बृहस्पतिवार को राजभवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार सहित पूजा की। मिश्र ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गहलोत ने कहा, ‘‘भगवान शिव ऊर्जा और शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने सृष्टि के कल्याण के लिए विष को अपने कण्ठ में धारण कर लिया था। भगवान शिव हमें त्याग, समर्पण और प्राणीमात्र के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देते हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और सृष्टि व संहार के देवता बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बने रहने की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\