देश की खबरें | देवेंद्र झझाडिया पद्मभूषण पाने वाले पहले पैरा एथलीट बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझाडिया सोमवार को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण पाने वाले पहले पैरा एथलीट बन गए ।

नयी दिल्ली, 21 मार्च पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझाडिया सोमवार को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण पाने वाले पहले पैरा एथलीट बन गए ।

40 वर्ष के झझाडिया ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान हासिल किया ।

झझाडिया ने पहली बार 2004 एथेंस पैरालम्पिक मे स्वर्ण पदक जीता था जबकि रियो ओलंपिक 2016 में दूसरा पीला तमगा अपने नाम किया । उन्होंने तोक्यो पैरालम्पिक 2020 में रजत पदक जीता ।

पैरालम्पिक के चार पदक विजेताओं को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया ।

तोक्यो पैरालम्पिक में दो पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा को पद्मश्री प्रदान किया गया । वहीं स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत को भी पद्मश्री सम्मान मिला ।

झझाडिया ने कहा ,‘‘ पहली बार एक पैरा एथलीट को पद्मभूषण मिला है । मैं इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं । अब देश के लिये और पदक जीतने की मेरी जिम्मेदारी बढ गई है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं युवाओं से कहूंगा कि कड़ी मेहनत करें । एक मिनट की मेहनत से कुछ हासिल नहीं होगा । मैं पिछले 20 साल से मेहनत कर रहा हूं ।’’

लेखरा ने ट्वीट किया ,‘‘ पद्मश्री मिलने से सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं । यह सम्मान मेरे प्रयासों का पुरस्कार ही नहीं बल्कि मेरे परिवार के बलिदानों का नतीजा और मेरे कैरियर में सहयोग करने वाले हर व्यक्ति के समर्थन का फल है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू