देश की खबरें | अरुणाचल में विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश: भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत को विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश करार दिया और कहा कि राज्य के विकास के लिए उनकी पार्टी और भी अधिक उत्साह के साथ काम करती रहेगी।

नयी दिल्ली, दो जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत को विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश करार दिया और कहा कि राज्य के विकास के लिए उनकी पार्टी और भी अधिक उत्साह के साथ काम करती रहेगी।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश! इस अद्भुत राज्य के लोगों ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। राज्य में भाजपा के प्रति फिर से अपना विश्वास जताने के लिए उनका आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक उत्साह के साथ काम करती रहेगी।"

प्रधानमंत्री ने चुनाव में 'असाधारण' मेहनत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सराहनीय है कि वे राज्य भर में कैसे लोगों के बीच गए और उनसे जुड़े।’’

प्रधानमंत्री ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को बधाई दी।

सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने 32 में से 31 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को महज एक ही सीट मिल सकी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं आने वाले समय में सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ काम करने की आशा करता हूं।"

मोदी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी सिक्किम के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में हमेशा आगे रहेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी