जरुरी जानकारी | नगालैंड में करीब 10,000 हेक्टेयर भूमि पर कॉफी बागान का विकास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नगालैंड सरकार ने कॉफी बोर्ड के सौजन्य से राज्य में करीब 10,000 हेक्टेयर भूमि पर कॉफी बागान को विकसित किया है।
कोहिमा, 16 अक्टूबर नगालैंड सरकार ने कॉफी बोर्ड के सौजन्य से राज्य में करीब 10,000 हेक्टेयर भूमि पर कॉफी बागान को विकसित किया है।
नगालैंड सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस पूर्वोत्तर राज्य में उगाई जाने वाली ऑर्गेनिक कॉफी अब यूरोपीय और पश्चिम एशियाई देशों में निर्यात की जा रही है।
भूमि संसाधन विकास (एलआरडी) के अतिरिक्त निदेशक अल्बर्ट एन्गुली ने कहा कि लगभग 8,412.49 हेक्टेयर भूमि में अरेबिका कॉफी बागान और 1,419.7 हेक्टेयर में रोबस्टा कॉफी बागान फैला हुआ है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का वर्ष 2030 तक 50,000 हेक्टेयर भूमि पर कॉफी उगाने का लक्ष्य है। अधिकारी ने दावा किया कि नगालैंड में जलवायु की स्थिति को देखते हुए यहां की मिट्टी कॉफी के लिए बहुत उपयुक्त है।
अधिकारी ने कहा कि कॉफी की खेती पहली बार 1990 के दशक की शुरुआत में नगालैंड में शुरू की गई थी। हालांकि यह तब सफल नहीं थी क्योंकि परियोजना के साथ बाजार का कोई संबंध नहीं बन पाया था।
एन्गुली ने कहा, ''नगालैंड सरकार ने अक्टूबर 2014 में नोडल एजेंसी के रूप में एलआरडी के साथ पूरे राज्य में कॉफी बागानों के पुनरुद्धार को दोबारा शुरू किया। अब इस पहाड़ी राज्य में उगाई जाने वाली ऑर्गेनिक कॉफी का निर्यात किया जा रहा है।''
उन्होंने कहा, ''हमारा लक्ष्य इसे सफल वृक्षारोपण करना है और किसानों को इसका लाभ उठाना है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)