देश की खबरें | राजकोट के पास ‘डिटर्जेंट फैक्टरी’ में आग लगी, दमकलकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर के पास स्थित एक डिटर्जेंट फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लग गई जिसमें एक दमकलकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजकोट, एक अप्रैल गुजरात के राजकोट शहर के पास स्थित एक डिटर्जेंट फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लग गई जिसमें एक दमकलकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजकोट के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमित दवे ने बताया कि आग देवलिया क्षेत्र में स्थित तीन मंजिला फैक्टरी में लगी। फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि 'जेके कॉटेज फैक्ट्री' में बैरल में रखे रसायनों में विस्फोट हो गया जिससे आग तेजी से फैल गई।

फैक्टरी में डिटर्जेंट, वॉशिंग पाउडर और साबुन बनाए जाते थे। इसके लिए इस्तेमाल होने वाले अरंडी और चीड़ के तेल के बैरल भी आग की चपेट में आ गए और विस्फोट हो गया।

दवे ने कहा कि आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए आठ दमकल वाहनों और 60 दमकलकर्मियों की तैनाती की गई थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज