देश की खबरें | केरल में भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण राज्य भर में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। त्रिशूर में एक पेड़ चलती ट्रेन पर गिर गया जबकि कोझिकोड में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 25 मई केरल में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण राज्य भर में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। त्रिशूर में एक पेड़ चलती ट्रेन पर गिर गया जबकि कोझिकोड में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए, नदियां उफान पर आ गईं और इसके परिणामस्वरूप कुछ बांधों के द्वार खोल दिए गए।

रविवार सुबह त्रिशूर जिले के चेरुथुरुथी में रेलवे पुल के पास एक पेड़ चलती ट्रेन पर गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई और ट्रेन को रोक दिया जिससे हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश जारी रहने के कारण राज्य के पांच उत्तरी जिलों - मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

राज्य के लगभग सभी जिलों में पिछली रात से ही भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ।

राज्य भर में बड़े पैमाने पर पेड़ों के उखड़ने से घरों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा तथा कोझिकोड जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोझिकोड के विल्ल्याप्पल्ली में नारियल का एक पेड़ 64 वर्षीय पवित्रन पर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

लोगों ने बताया कि लगातार बारिश के बाद वायनाड के चूरलमाला-मुंडक्कई क्षेत्र से होकर बहने वाली पुन्नापुझा नदी और कोझिकोड की कोरापुझा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

भूस्खलन से प्रभावित वायनाड के चूरलमाला में बीती रात लगातार भारी बारिश के कारण स्थानीय लोगों में चिंता पैदा हो गई।

इस बीच, आईएमडी ने रविवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पालक्कड़ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट