जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद तेल-तिलहनों के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी के बावजूद सरसों की आवक बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। सोयाबीन इंदौर और बिनौला तेल के भाव पूर्ववत रहे।

नयी दिल्ली, 21 मार्च वैश्विक बाजारों में तेजी के बावजूद सरसों की आवक बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। सोयाबीन इंदौर और बिनौला तेल के भाव पूर्ववत रहे।

बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में 2.25 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज तीन प्रतिशत के लाभ में था। विदेशों में इस तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने से तेल-तिलहनों के भाव टूटते दिखे। मंडियों में सोमवार को लगभग 12-12.5 लाख बोरी सरसों की आवक हुई।

सूत्रों ने कहा कि देश में तिलहन उत्पादन बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिये क्योंकि हम खाद्य तेल जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत आयात करते हैं और इसके लिए हमें भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी होती है। तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को भरपूर प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये ताकि वे तिलहन उत्पादन बढ़ाने को प्रेरित हो सकें। सरकार को तेल तिलहन के कारोबार पर पैनी नजर रखनी होगी और देश में तिलहन के अधिक उत्पादन की स्थिति में बाजार टूटने या विदेशी बाजारों की मनमानी घटबढ़ की स्थिति में सरकार को ऐसे कदम तुरंत उठाने होंगे जिससे देश के किसानों के हितों की रक्षा हो सके।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,450-7,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,650 - 6,745 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,565 - 2,755 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,405-2,480 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,455-2,555 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,300 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,000 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,800।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना - 7,400-7,450 रुपये।

सोयाबीन लूज 7,100-7,200 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड