खेल की खबरें | हार के बावजूद रोहित टीम के प्रदर्शन से खुश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को भले ही रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा होगा लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

दुबई, चार सितंबर भारत को भले ही रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा होगा लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने रिजवान (51 गेंद में 71 रन, छह चौके और दो छक्के) और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले नवाज (20 गेंद में 42 रन, छह चौके, दो छक्के) के बीच तीसरे विकेट की 73 रन की साझेदारी से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की।

रिजवान और नवाज के आउट होने के बाद आसिफ अली (16) और खुशदिल शाह (नाबाद 14) ने टीम की जीत सुनिश्चित की।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अच्छा स्कोर था। कोई भी पिच, किसी भी हालात में 180 रन (181 रन) एक अच्छा स्कोर है। लेकिन अगर आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं। हमें आज बहुत कुछ सीखने को मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने हालांकि अच्छी चुनौती पेश की और हम अंत तक मैच में बने हुए थे। मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं।’’

रोहित ने कहा कि यह काफी दबाव वाला मैच था और टीम ने अंत तक धैर्य बनाए रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद दबाव वाला मैच था। हम अंतिम ओवरों में काफी शांत थे यहां तक कि बीच के ओवरों में भी जब रिजवान और नवाज की साझेदारी चल रही थी तो हमने धैर्य बनाए रखा। यह साझेदारी बहुत लंबी चली और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।’’

कोहली ने 44 गेंद में 60 पर बनाकर फॉर्म में वापसी की और रोहित ने उनकी सराहना की।

रोहित ने कहा, ‘‘विराट की फॉर्म शानदार है इसमें कोई शक नहीं है। हर बल्लेबाज खासकर विराट ने हमें यह स्कोर हासिल करने में मदद की क्योंकि हमने बीच में कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए।’’

रोहित ने हालांकि पाकिस्तान को श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान