जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद सरसों को छोड़ अन्य तेल-तिलहन के भाव स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बावजूद देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल-तिलहन में आए सुधार को छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहनों के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।

नयी दिल्ली, 27 मई विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बावजूद देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल-तिलहन में आए सुधार को छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहनों के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।

मांग बढने और आपूर्ति कम रहने की वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में जहां मजबूती जारी है वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे दाम पर बिकवाली होने की वजह से सोयाबीन और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। विदेशों की तेजी का असर यहां खाद्य तेल-तिलहनों पर होता नहीं दिखा और इसकी एक वजह तेल कारोबारियों, आयातकों की वित्तीय स्थिति बिगड़ना हो सकता है।

सूत्रों ने कहा कि पहले तेल व्यापारी, बड़ी पेराई मिलें पैसों के दम पर मंडियों में फसल की आवक शुरू होने पर तिलहनों का स्टॉक बना लेते थे और बाद में जरूरत के हिसाब से बाजार की घट-बढ़ के समय उसकी पेराई कर फायदा उठा सकते थे लेकिन मौजूदा समय में वित्तीय स्थिति बिगड़ने से स्टॉक करने की क्षमता प्रभावित हुई है।

सूत्रों ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार को एमएसपी से काफी नीचे दाम पर बिकने वाले, विशेष रूप से सोयाबीन और मूंगफली की चिंता करनी होगी। इस दोनों फसलों को लेकर किसान जिस अनश्चितता की स्थिति से जूझ रहे हैं और उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो चला है, उससे तो वे आगे तिलहन खेती छोड़ भी सकते हैं और उस फसल का रुख कर सकते हैं जो कम से कम बाजार में बिक जाये और उन्हें कुछ फायदा भी हो। अगर तेल-तिलहन मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने का संकल्प पूरा करना है तो इस बात पर गंभीरता से सोचना चाहिये नहीं तो संकल्प सिर्फ संकल्प ही बना रह सकता है, जमीन पर साकार नहीं होगा।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,675-6,760 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,800-6,175 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,270-2,570 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,500-2,600 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,500-2,635 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,525 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,900 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,400-4,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,150-4,200 रुपये प्रति क्विंटल।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड