जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी के बावजूद मांग न होने से तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद मांग कमजोर रहने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को खाद्य तेल -तिलहनों की कीमतें गिरावट दर्शाती बंद हुई। दूसरी ओर मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने की वजह से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतें सुधार के साथ बंद हुईं।

नयी दिल्ली, छह अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद मांग कमजोर रहने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को खाद्य तेल -तिलहनों की कीमतें गिरावट दर्शाती बंद हुई। दूसरी ओर मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने की वजह से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतें सुधार के साथ बंद हुईं।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में 1.5 - 1.5 प्रतिशत की तेजी रही। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद सरसों और सोयाबीन तेल-तिलहनों और बिनौला तेल के भाव गिरावट प्रदर्शित करते बंद हुए जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत का सुधार होने से सीपीओ, पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल के भाव सुधार का रुख प्रदर्शित करते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों की लगभग 70 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता खत्म करनी होगी और तेल-तिलहनों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना होगा। यही तेल आत्मनिर्भरता का एक मात्र टिकाऊ विकल्प हो सकता है। तेल उत्पादन बढ़ने से पशु आहार और मुर्गी दाने की भी जरूरतों को पूरा करने के अलावा इसके निर्यात से लाभ कमाया जा सकेगा।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,850 - 7,900 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,295 - 6,440 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,195 - 2,325 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,530 -2,580 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,615 - 2,725 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,900 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,880 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,800 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,250 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 10,100 - 10,200, सोयाबीन लूज 10,000 - 10,050 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट