देश की खबरें | ओडिशा सरकार की अपील के बावजूद ओएएस अधिकारियों का 'काम बंद' जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ड्यूटी के दौरान एक वरिष्ठ सहकर्मी पर हमले के विरोध में ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के अधिकारियों ने पुरी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन अपना 'काम बंद' आंदोलन जारी रखा।

भुवनेश्वर, तीन जुलाई ड्यूटी के दौरान एक वरिष्ठ सहकर्मी पर हमले के विरोध में ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के अधिकारियों ने पुरी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन अपना 'काम बंद' आंदोलन जारी रखा।

एक अधिकारी ने बताया कि ओएएस अधिकारी भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमले के विरोध में सामूहिक अवकाश पर हैं। सोमवार को बदमाशों के एक समूह ने साहू को उनके कार्यालय से कथित तौर पर बाहर खींचा और उनके साथ मारपीट की।

अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने अधिकारियों से अपील की कि वे बाढ़ की मौजूदा स्थिति और आगामी रथ यात्रा के मद्देनजर अपना आंदोलन समाप्त कर दें।

पुजारी ने भरोसा दिलाया था कि अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़कर अदालत में पेश किया जाएगा।

हालांकि, राज्य सरकार की अपील के बावजूद अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखा।

हड़ताल के कारण भुवनेश्वर सहित पूरे ओडिशा में प्रशासनिक कार्य और सार्वजनिक सेवा वितरण बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

अधिकारी भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने ओएएस अधिकारी पर हमले के लिए कथित तौर पर बदमाशों के समूह को भेजा था।

ओएएस संघ के अध्यक्ष ज्योति रंजम मिश्रा ने कहा, "हम अधिकारी पर हमले के लिए जिम्मेदार प्रधान की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। हमें अपने मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि वह साजिशकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।"

मिश्रा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात ओएएस अधिकारियों को अपनी ड्यूटी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं और वे पूरी लगन से ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह रथ यात्रा के लिए पुरी में नियुक्त 100 से अधिक ओएएस अधिकारी निर्धारित समय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पुजारी ने आंदोलनकारी अधिकारियों से एक बार फिर अपना विरोध-प्रदर्शन स्थगित करने की अपील करते हुए कहा, "हम पर भरोसा रखें। उचित जांच और सबूत के बिना किसी को गिरफ्तार करना जायज नहीं होगा।"

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य सरकार इस घटना के सिलसिले में उचित कार्रवाई करेगी।"

इस मुद्दे पर ओडिशा का सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस विरोध-प्रदर्शन के पीछे बीजू जनता दल (बीजद) का हाथ है, जो सरकार को बदनाम करना चाहती है।

भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा, "ओएएस संघ की हड़ताल राजनीति से प्रेरित है और इसका मकसद सरकार को बदनाम करना है। वे (ओएएस अधिकारी) बीजद नेतृत्व के निर्देश पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।"

हालांकि, बीजद विधायक शारदा जेना ने आरोप को खारिज किया और कहा कि इस मुद्दे में पार्टी को घसीटना ठीक नहीं है।

जेना ने कहा, "उनमें अधिकारी पर हमला करने वाले भाजपा के गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी