जरुरी जानकारी | विदेशों में मंदी के बावजूद सरसों, सोयाबीन में सुधार, छिटपुट मांग से कच्चा पॉम तेल स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ जबकि छिटपुट मांग से कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) और पामोलीन के भाव पूर्ववत रहे। हालांकि, मांग कमजोर रहने से मूंगफली तेल तिलहन कीमतें गिरावट के साथ बंद हुई।

नयी दिल्ली, 21 जून विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ जबकि छिटपुट मांग से कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) और पामोलीन के भाव पूर्ववत रहे। हालांकि, मांग कमजोर रहने से मूंगफली तेल तिलहन कीमतें गिरावट के साथ बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने बताया कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में सुधार रहा। उन्होंने बताया कि मलेशिया में एक प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की गिरावट रही। बेपड़ता कारोबार के कारण सोयाबीन के भाव में सुधार देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, आगरा के सलोनी और राजस्थान के कोटा में सरसों दाना के भाव 7,400 रुपये क्विन्टल से बढ़कर 7,600 रुपये क्विंटल हो गये। इस तेजी की वजह से सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार हुआ।

इसी प्रकार सोयाबीन में मजबूती के चलते मांग निकलने से बिनौला तेल की कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।

खाद्य नियामक, एफएसएसएआई ने आठ जून से सरसों में किसी भी अन्य सस्ते तेल की मिलावट रोकने का आदेश दे रखा है। खाद्य नियामक द्वारा मिलावट की जांच करने के लिए पूरे देश में नमूने एकत्र करने का अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन उत्पादक राज्यों, विशेषकर मध्य प्रदेश में सोयाबीन के अच्छे किस्म के बीज की भारी कमी है। सरकार को किसानों को बीज के लिए सोयाबीन के बेहतर दाने की किल्लत दूर करने की व्यवस्था करनी चाहिये और ऐसा होने पर सोयाबीन की अगली पैदावार काफी बेहतर होने की संभावना है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,225 - 7,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,695 - 5,840 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,050 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,160 - 2,290 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,290 -2,340 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,390 - 2,490 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,350 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,350 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,100 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,250 - 7,300, सोयाबीन लूज 7,200 - 7,250 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\