देश की खबरें | एमएसएमई, उद्योग क्षेत्र से विरोध के बावजूद द्रमुक सरकार ने बिजली शुल्क बढ़ाया : वनाथी श्रीनिवासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर दक्षिण की विधायक वनाथी श्रीनिवासन ने बुधवार को कहा कि संशोधित बिजली दरों ने तमिलनाडु में आम लोगों, लघु उद्यमों और कपड़ा उद्योगों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

कोयंबटूर, 14 सितंबर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर दक्षिण की विधायक वनाथी श्रीनिवासन ने बुधवार को कहा कि संशोधित बिजली दरों ने तमिलनाडु में आम लोगों, लघु उद्यमों और कपड़ा उद्योगों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि द्रमुक ने अपने 2021 के चुनावी घोषणापत्र में लोगों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए बिजली बिलों के द्विमासिक भुगतान की प्रणाली को मासिक के साथ बदलने का वादा किया था।

श्रीनिवासन ने यहां एक बयान में कहा कि सत्ता में आने के बाद हालांकि द्रमुक घोषणा-पत्र को भूल गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल को अब बिजली दरों में वृद्धि के लिए जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है और वह भी तमिलनाडु विद्युत नियामक आयोग (टीएनईआरसी) द्वारा बैठकें बुलाकर।

भाजपा नेता ने कहा कि विभिन्न वर्गों के विचार जानने के लिये टीएनईआरसी द्वारा बुलाई गई बैठक में जिन लोगों ने हिस्सा लिया उन्होंने शुल्क में किसी भी वृद्धि का विरोध करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में महामारी से प्रभावित उद्योगों को पुनर्जीवित करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि लघु उद्यमों, कपड़ा और इंजीनियरिंग उद्योग महामारी में विशेष रूप से प्रभावित हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now