मलेशिया से हार के बावजूद भारतीय महिला स्क्वाश टीम सेमीफाइनल में, पदक पक्का हुआ

भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने गुरुवार को यहां मलेशिया के खिलाफ अपने अंतिम पूल बी मैच में 0-3 की एकतरफा हार के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का किया।

हांगझोउ, 28 सितंबर: भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने गुरुवार को यहां मलेशिया के खिलाफ अपने अंतिम पूल बी मैच में 0-3 की एकतरफा हार के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का किया. मलेशिया और भारत ने पूल में शीर्ष दो स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपने पदक पक्के किए. स्क्वाश में सेमीफाइनल में हारने वालों को भी कांस्य पदक मिलता है. भारत के लिए सबसे पहले जोशना चिनप्पा उतरीं जिन्हें सिर्फ 21 मिनट में मलेशिया की सुब्रमण्यम सिवसंगारी के खिलाफ 6-11, 2-11, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा.

दूसरे मुकाबले में तन्वी खन्ना को 2-1 की बढ़त बनाने के बावजूद राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता एइफा बिंटी अजमान के खिलाफ 9-11, 11-1, 7-11, 13-11, 11-5 से हार झेलनी पड़ी. मुकाबले के अंतिम मैच में 15 साल की अनाहत सिंह को मलेशिया की राशेल मेइ के खिलाफ 7-11, 7-11, 12-14) से हार मिली. भारत ने इससे पूर्व अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में पाकिस्तान, नेपाल और मकाऊ को 3-0 के समान अंतर से हराया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी