हताश और निराश प्रवासी मजदूर अहमदाबाद, सूरत में सड़कों पर आए

अधिकारियों ने बताया कि सामान लिए एक हजार से अधिक मजदूर अहमदाबाद के निकोल क्षेत्र में इस अफवाह के बाद सड़कों पर निकल आए कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए बस रवाना होंगी। अनेक मजदूर सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में भी सड़कों पर निकल आए।

जमात

अहमदाबाद, पांच मई गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सैकड़ों हताश और निराश मजदूर अपने गृह राज्यों को वापस जाने की इच्छा लिए मंगलवार को सड़कों पर निकल आए।

अधिकारियों ने बताया कि सामान लिए एक हजार से अधिक मजदूर अहमदाबाद के निकोल क्षेत्र में इस अफवाह के बाद सड़कों पर निकल आए कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए बस रवाना होंगी। अनेक मजदूर सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में भी सड़कों पर निकल आए।

अहमदाबाद में सड़क को खाली कराने के लिए मजदूरों को मनाने में लगभग दो घंटे लगे।

ओधाव पुलिस निरीक्षक आर जी जडेजा ने कहा, ‘‘प्रवासी मजदूरों ने अपने सामान के साथ आज सुबह से निकोल क्षेत्र में इस अफवाह के बाद एकत्र होना शुरू कर दिया कि यहां से उनके राज्यों को बस जाएंगी। हमने उनसे कहा कि वे वापस जाएं क्योंकि कोई बस यहां से नहीं जा रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनसे कहा कि वे अंतरराज्यीय यात्रा के लिए पंजीकरण कराने के वास्ते कलेक्टर कार्यालय से संपर्क करें।

सूरत में पुलिस ने ट्रेनों के जरिए अंतरराज्यीय यात्रा के लिए आवश्यक फॉर्म भरने में प्रवासी मजदूरों की मदद की।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दो मई से लेकर मंगलवार की सुबह तक लगभग 28 हजार प्रवासी मजदूरों को लेकर गुजरात के विभिन्न स्टेशनों से 23 श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू