देश की खबरें | बैंक की उप शाखा प्रबंधक मृत पाई गईं, ‘सुसाइड नोट’ में दो पुलिसकर्मियों का जिक्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फैजाबाद में पंजाब नेशलन बैंक की शहानगंज शाखा की उप प्रबंधक शनिवार को अपने किराए के मकान में फंदे से लटकी पायी गईं। घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है,जिसमें दो पुलिसकर्मियों को इससे लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

अयोध्या,30 अक्टूबर फैजाबाद में पंजाब नेशलन बैंक की शहानगंज शाखा की उप प्रबंधक शनिवार को अपने किराए के मकान में फंदे से लटकी पायी गईं। घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है,जिसमें दो पुलिसकर्मियों को इससे लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार श्रद्धा गुप्ता (32) ने 2015 में क्लर्क के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी, इसके बाद उन्होंने विभागीय परीक्षा पास की और उनकी पदोन्नति हुई। वह 2018 से फैजाबाद में पदस्थ थीं।

उन्होंने बताया कि गुप्ता अविवाहित थीं और लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके से थीं और अपने परिवार से मिलने वहां जाती थीं।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह जब दूधवाला आया और उसने दरवाजा खटखटाया,अंदर से कोई जवाब नहीं पा कर उसने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। दुरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने झांक कर अंदर देखा तो उसे फंदे से लटका पाया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें एक नोट भी मिला है,जो कथित तौर पर उसका सुसाइड नोट है,जिसमें उसने एक पुलिस अधिकारी ,एक कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

अभी यह पता नहीं चल सका है कि उसने अरोप क्या लगाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\