देश की खबरें | नोएडा में देह व्यापार के अड्डे का भांडाफोड़, 23 गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का शनिवार को भांडाफोड़ करते हुये पुलिस ने मौके से 12 महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया है । मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा, 20 मार्च उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का शनिवार को भांडाफोड़ करते हुये पुलिस ने मौके से 12 महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया है । मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मौके से बड़ी संख्या में शक्तिवर्धक दवाईयां, आपत्तिजनक साहित्य एवं सामग्री बरामद की गयी है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दनकौर क्षेत्र के चींती गांव के पास स्थित ‘न्यू क्राउन प्लाजा’ होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त बृजनंदन राय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनायी गयी । पुलिस टीम ने शनिवार को दोपहर बाद होटल पर छापेमारी की ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके से पुलिस ने देह व्यापार में कथित रूप से संलिप्त 12 महिलाओं तथा होटल के प्रबंधक ज्ञानेंद्र समेत 11 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मौके से पुलिस को आपत्तिजनक साहित्य, शक्तिवर्धक दवाईयां आदि मिली है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है, कि देह व्यापार के धंधे में थाना दनकौर पुलिस की भी संलिप्तता है। डीसीपी ने बताया कि जांच के बाद चार पुलिस कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल तथा पुलिस जीप के चालक को निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले यहां से तबादले पर गए चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी निलंबन की रिपोर्ट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा