ताजा खबरें | सपा सरकार में माफिया के इशारे पर होती थी अधिकारियों की तैनाती :राजनाथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि हुई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "ट्रिपल इंजन" सरकार है, जिसमें योगी आदित्यनाथ के साथ आम लोगों का भी योगदान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली अखिलेश यादव की सरकार में माफिया के इशारे पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

गोरखपुर, 23 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि हुई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "ट्रिपल इंजन" सरकार है, जिसमें योगी आदित्यनाथ के साथ आम लोगों का भी योगदान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली अखिलेश यादव की सरकार में माफिया के इशारे पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और लोगों के योगदान के साथ, हम राज्य में ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं।

सिंह ने कहा कि अखिलेश की सरकार के दौरान माफिया के इशारे पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस के ज्यादातर मंत्रियों पर इस तरह के आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में जब हमने राज्य में सरकार बनाई तो अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ रुपये की थी और 2022 में अर्थव्यवस्था बढ़कर 31 लाख करोड़ रुपये हो गई। विपक्ष उच्च मुद्रास्फीति की बात करता है, लेकिन उनकी सरकार के दौरान कोई महामारी नहीं थी फिर भी मुद्रास्फीति अधिक थी ।

राजनाथ ने कहा कि छह महीने के भीतर महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा और कहा कि हम महीने में दो बार मुफ्त राशन देते हैं और यह व्यवस्था दुनिया में कहीं नहीं है ।

सुरक्षा की बात पर रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम सीमा के दूसरी तरफ घुसकर आतंकियों को मार गिराएंगे और अपनी 'भारत माता' का सिर कहीं भी झुकने नहीं देंगे।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 'रामराज्य' है न कि 'दंगाराज'। रक्षा मंत्री ने कहा, "जब सपा, बसपा हमारे बलों की वीरता पर सवाल उठाते हैं, तो वे देश की एकता के साथ राजनीति करते हैं, हमारी सोच इमानदार है और काम दमदार है।" यह भी बताया कि भाजपा सरकार न केवल राशन और पैसा देती है, बल्कि माफिया पर बुलडोजर भी चलाती है। देवरिया में छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर